Maredumilli Encounter : तीन महिला समेत सात माओवादी ढेर, कई शीर्ष माओवादी पुलिस की पकड़ में

Maredumilli Encounter: Seven Maoists, including three women, killed; several top Maoists in police custody
Maredumilli Encounter: Seven Maoists, including three women, killed; several top Maoists in police custody

Maredumilli Encounter : माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश पुलिस ने सात माओवादी मार गिराए । पुलिस और माओवादियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में कृष्णा, एलुरु, NTR विजयवाड़ा, काकीनाडा और डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिलों से 50 CPI (माओवादी) ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है । पुलिस के इस कदम से संगठन के साउथ बस्तर और दंडकारण्य नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

कई सीनियर माओवादी लीडर गिरफ्तार 

इस मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताते हुए कहा कि हिरासत में लिए गए माओवादियों में सीनियर माओवादी लीडर, लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट, कम्युनिकेशन ऑपरेटिव्स और हथियारबंद प्लाटून मेंबर, पार्टी मेंबर शामिल हैं, जिनमें से कई CPI माओवादी पार्टी के सेंट्रल कमेटी मेंबर माडवी हिडमा से करीब से जुड़े थे।

तीन महिला माओवादी समेत सात माओवादी की मौत 

अमरावती पुलिस के अनुसार बुधवार को आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली में हुई गोलीबारी में सात माओवादी भी मारे गए है। AP इंटेलिजेंस के ADG महेश चंद्र लड्ढा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान अब तक सात माओवादी मारे गए हैं, जिनमे तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है,जबकि बाकी मारे गए माओवादियों की पहचान करना अभी बाकि है।

ऐसा बताया जा रहा है कि श्रीकाकुलम का रहने वाला शंकर आंध्र ओडिशा बॉर्डर (AOB) का इंचार्ज (ACM) था और टेक्निकल चीजों, हथियार बनाने, कम्युनिकेशन में स्पेशलिस्ट था।