2026 Movie List:: साल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है और 2026 पहले से ही भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए एक धमाकेदार साल साबित होने वाला है। आने वाला साल सिनेमा में बड़े बजट, भव्य विज़ुअल्स, दमदार कहानियाँ और सुपरस्टार्स की भरमार से भरपूर रहेगा। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई मेगा प्रोजेक्ट्स रिलीज के लिए तैयार हैं—जिनमें मिथोलॉजी, एक्शन, वॉर ड्रामा, हॉरर-कॉमेडी और सस्पेंस का ज़बरदस्त मिक्स है।
थलपति विजय से प्रभास, रजनीकांत से शाहरुख खान तक सभी दिग्गज स्टार अगले साल बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रहे हैं। आइए नजर डालते हैं 2026 की टॉप 10 सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर:
1. जन नायकन
थलपति विजय की यह राजनीतिक एक्शन फिल्म 2026 की धमाकेदार शुरुआत करेगी। बॉबी देओल का विलेन अवतार और पूजा हेगड़े की मौजूदगी फिल्म को और खास बनाती है।
2. द राजा साब
प्रभास अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के दिन विजय की फिल्म से सीधे टकराएगी। साल का पहला बड़ा क्लैश देखने लायक होगा।
3. बॉर्डर 2
सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। ‘गदर 2’ की सफलता के बाद फैंस इस मल्टीस्टारर देशभक्ति फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
4. टॉक्सिक
‘केजीएफ’ फेम यश इस एक्शन थ्रिलर में गैंगस्टर के दमदार किरदार में दिखेंगे। कियारा आडवाणी इस फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री हैं।
5. पेड्डी
राम चरण की यह पीरियड ड्रामा पहले से ही चर्चा में है। ‘चिकिरी चिकिरी’ गाना वायरल हो चुका है और जाह्नवी कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को लुभा रही है।
6. जेलर 2
रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल भी 2026 का बड़ा आकर्षण है। पहली फिल्म ने 600 करोड़+ कमा कर रिकॉर्ड बनाए थे, और सीक्वल उनसे भी आगे जाने का दावा करता है।
7. फौजी
प्रभास की एक और हाई-ऑक्टेन फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में प्रभास को देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा।
8. रामायण – पार्ट 1
रणबीर कपूर स्टारर यह अब तक की सबसे भव्य भारतीय माइथोलॉजिकल फिल्म बताई जा रही है। साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। दिवाली पर इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड लिख सकता है।
9. किंग
शाहरुख खान की इस एक्शन थ्रिलर ने टीजर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह मल्टीस्टारर फिल्म फैंस के लिए 2026 की सबसे बड़ी ट्रीट होगी।
10. दृश्यम 3
मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फ्रैंचाइजी का तीसरा अध्याय भी अगले साल दर्शकों का ध्यान खींचेगा। अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ भी बन रही है, लेकिन मलयालम वर्जन पहले रिलीज होगा।

