FIR Registered Against SS Rajamouli : इवेंट में राजामौली नेहनुमान जी को लेकर दिया विवादित बयान, FIR दर्ज

FIR registered against SS Rajamouli: Rajamouli made a controversial statement about Hanuman at an event, FIR registered
FIR registered against SS Rajamouli: Rajamouli made a controversial statement about Hanuman at an event, FIR registered

FIR Registered Against SS Rajamouli : आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ से फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली जहाँ एक बार फिर PAN इंडिया लेवल की फिल्म लेकर आ रहे है, जिसमे आपको महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में होंगे, साथ ही ये प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए किसी त्यौहार जैसा होगा क्योंकि उनकी पसंदीदा अदाकारा अरसे बाद इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वहीँ दूसरी तरफ बाहुबली और आरआरआर (RRR) जैसी सफल फिल्मों के निर्देशन के बाद से राजामौली के फैन्स में काफी इजाफा दर्ज किया गया है।

भगवान को नहीं मानते एस एस राजामौली

आगामी फिल्म से जुड़े एक इवेंट में एस एस राजामौली ने भगवान हनुमान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया की, सोशल मीडिया पर ग़दर मच गया है। न सिर्फ लोगों के गुस्से का सामना उन्हें करना पड़ रहा है बल्कि  उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज हो गई है। एवेंट कितना बड़ा था इस बात का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते है कि वहां तक़रीबन पचास हजार की भीड़ मौजूद थी, और निर्देशक ने ऐसे में कहा था कि उनका भरोसा भगवान में बिल्कुल भी नहीं है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भगवान में आस्था रखने वाले ने इसे भगवान का अनादर माना और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।

राष्ट्रीय वानर सेना ने निर्देशक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई 

न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार राष्ट्रीय वानर सेना ने एस एस राजामौली के खिलाफ FIR दर्ज करवाते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, उन्होंने लिखा, “फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली, जिन्होंने पब्लिकली हनुमान जी पर अपमानजनक कमेंट किया है, जिससे हिंदू लोगों की भावना आहत हुई है। किसी की भी ये हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि भविष्य में वह हिंदू देवी और हमारे भगवान का अपमान कर सके, इस कारण हम लीगल एक्शन की डिमांड करते हैं। धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है”।

मेरा भगवान पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं : राजामौली

बता दे कि यह इवेंट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुआ था और इवेंट के दौरान एक टेक्निकल ग्लिच आ गया था । सूत्रों की माने तो इस ग्लिच की वजह से एस एस राजामौली फ्रस्टेट हो गए थे । इसी दौरान उन्होंने कहा, “मेरा भगवान पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं है। ये मेरे लिए एक इमोशनल मोमेंट था। मेरे पापा ने आकर कहा कि भगवान हनुमान सभी चीजें संभाल लेंगे। ग्लिच आने के बाद मैंने उनसे तेज आवाज में कहा, “ऐसे ये मुझे संभाल रहे हैं”। अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा था, “मेरी पत्नी भी हनुमान जी की बड़ी भक्त हैं और वह उन्हें अपने दोस्त की तरह ट्रीट करती हैं, उनसे बातें करती हैं। मैंने उनपर भी गुस्सा करते हुए कहा, “क्या ये ऐसे चीजें करते हैं”।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर निर्देशकएस एस राजामौली का ये बयान दावानल की तरह फ़ैल गया और इसी का परिणाम था कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब ये उनका फिल्म प्रमोशन का स्टंट था या कुछ और ये तो वो ही जाने, फ़िलहाल एस एस राजामौली अपने लिए मुसीबत खड़ी कर चुके है ।