• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
World Book Fair-2025: Book lovers gathered throughout the day, readers are liking new books.

विश्व पुस्तक मेला-2025 : दिनभर लगा रहा पुस्तकप्रेमियों की जमघट, पाठकों को भा रहीं हैं नई किताबें

February 20, 2025
WWE Raw News: गोल्डबर्ग की अगली उपस्थिति पर आई ये नई खबर, जानिए कहां दिखने वाले हैं हॉल ऑफ फेमर

WWE Raw News: गोल्डबर्ग की अगली उपस्थिति पर आई ये नई खबर, जानिए कहां दिखने वाले हैं हॉल ऑफ फेमर

June 23, 2025
Ind vs Eng Test 2025: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ छूटे हुए कैचों पर तोड़ी चुप्पी, कहा “बैठो और रोओ…”

Ind vs Eng Test 2025: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ छूटे हुए कैचों पर तोड़ी चुप्पी, कहा “बैठो और रोओ…”

June 23, 2025
Ind vs Eng Test 2025: बेन स्टोक्स के पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर उठे सवाल, इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात

Ind vs Eng Test 2025: बेन स्टोक्स के पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर उठे सवाल, इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात

June 21, 2025
Bryan Danielson Return: ब्रायन डेनियलसन के रिर्टन पर आई ये नई अपडेट, जानिए  कब हो सकती है एईडब्ल्यू सुपरस्टार वापसी

Bryan Danielson Return: ब्रायन डेनियलसन के रिर्टन पर आई ये नई अपडेट, जानिए कब हो सकती है एईडब्ल्यू सुपरस्टार वापसी

June 20, 2025
Ind vs Eng Test 2025: यहां देखें पहले भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट से जुड़ी सभी जानकारियां, टॉस से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की दी गई है डिटेल्स

Ind vs Eng Test 2025: यहां देखें पहले भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट से जुड़ी सभी जानकारियां, टॉस से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की दी गई है डिटेल्स

June 20, 2025
AEW Grand Slam Stunt 2025:  विवादस्पद मैच के बाद फैन ने किया होटल में एमजेएफ का सामना, देखें रिपोर्ट

AEW Grand Slam Stunt 2025: विवादस्पद मैच के बाद फैन ने किया होटल में एमजेएफ का सामना, देखें रिपोर्ट

June 19, 2025
Ind vs Eng Test 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घायल हुए करुण नायर, प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट

Ind vs Eng Test 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घायल हुए करुण नायर, प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट

June 19, 2025
भारतीय संस्कृति का संरक्षण हम सबका दायित्व : महामंडलेश्वर आशुतोष गिरी

भारतीय संस्कृति का संरक्षण हम सबका दायित्व : महामंडलेश्वर आशुतोष गिरी

June 17, 2025
Liv Morgan Raw Injury: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में मैच के दौरान लिव मॉर्गन को लगी चोट, जानिए कैसे हुईं द जजमेंट डे की मेंबर घायल

Liv Morgan Raw Injury: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में मैच के दौरान लिव मॉर्गन को लगी चोट, जानिए कैसे हुईं द जजमेंट डे की मेंबर घायल

June 17, 2025
Anderson Tendulkar Trophy 2025: इस दिन होगी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की आधिकारिक घोषणा, साथ ही पटौदी पदक भी होगा शामिल

Anderson Tendulkar Trophy 2025: इस दिन होगी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की आधिकारिक घोषणा, साथ ही पटौदी पदक भी होगा शामिल

June 17, 2025
Goldberg Return 2025: डब्ल्यूडब्ल्यूई में गोल्डबर्ग की वापसी पर आई ये बड़ी खबर, यहां देखें पूरी रिपोर्ट

Goldberg Return 2025: डब्ल्यूडब्ल्यूई में गोल्डबर्ग की वापसी पर आई ये बड़ी खबर, यहां देखें पूरी रिपोर्ट

June 12, 2025
धर्मशिला नारायणा अस्पताल में कैंसर परीक्षण के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने किया अत्याधुनिक मैमोग्राफी यूनिट का शुभारंभ

धर्मशिला नारायणा अस्पताल में कैंसर परीक्षण के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने किया अत्याधुनिक मैमोग्राफी यूनिट का शुभारंभ

June 12, 2025
  • About Us
  • Contact US
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Khas Rapat
  • Home
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
No Result
View All Result
Khas Rapat
No Result
View All Result
Home साहित्य

विश्व पुस्तक मेला-2025 : दिनभर लगा रहा पुस्तकप्रेमियों की जमघट, पाठकों को भा रहीं हैं नई किताबें

World Book Fair-2025: Book lovers gathered throughout the day, readers are liking new books.

by Shriram Sharma
February 20, 2025
in साहित्य, राज्य, राष्ट्रीय न्यूज़
0
World Book Fair-2025: Book lovers gathered throughout the day, readers are liking new books.
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। शनिवार से शुरू हुए नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का पुस्तकप्रेमियों ने बड़े उत्साह से स्वागत किया। राजकमल प्रकाशन समूह के जलसाघर में दिनभर सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पाठक पहुँचे। पाठकों में अपनी पसंदीदा किताबें खरीदने के साथ-साथ लेखकों से मिलने को लेकर भी उत्साह देखा गया। मेले में पाठकों को नई किताबें विशेष रूप से आकर्षित कर रहीं है।

इस बार विश्व पुस्तक मेला में राजकमल प्रकाशन समूह से प्रकाशित जावेद अख़्तर की ‘सीपीयाँ’, कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’, गुलज़ार के गीतों का मजमूआ ‘गुनगुनाइए’, मेय मस्क की आत्मकथा का हिन्दी संस्करण ‘जब औरत सोचती है’, गीतकार शैलेन्द्र के गीतों पर केन्द्रित यूनुस ख़ान की किताब ‘उम्मीदों के गीतकार : शैलेन्द्र’, ज्यां द्रेज़ संग लुक लेरुथ का उपन्यास लाइन पार, अपूर्वानंद की किताब ‘कविता में जनतंत्र’, रोमिला थापर की किताब ‘असहमति की आवाज़ें’ जलसाघर के मुख्य आकर्षण है।

जलसाघर को विश्व पुस्तक मेला की थीम गणतंत्र@75 को ध्यान में रखते हुए देश की गणतांत्रिक यात्रा से संबंधित पुस्तकों, भारतीय संविधान की प्रस्तावना और अनेक भारतीय भाषाओं में लिखी गई राजकमल प्रकाशन समूह की टैगलाइन ‘साथ जुड़ें साथ पढ़ें’ से सजाया गया है। साथ ही, 21वीं सदी के 25 वर्षों में राजकमल प्रकाशन समूह से प्रकाशित विविध विधाओं की 25 किताबों को जलसाघर की एक दीवार पर विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।

राजकमल प्रकाशन के कार्यकारी निदेशक आमोद महेश्वरी ने बताया कि मेले में युवाओं की संख्या को देखते हुए सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नि:सन्देह युवा पीढ़ी की किताबों में रूचि बढ़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में हमने यह गौर किया है कि मेले में आने वाले लोगों में युवाओं की संख्या सबसे अधिक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस बार राजकमल प्रकाशन समूह का एक और स्टॉल केवल युवा पीढ़ी की पसन्द के अनुसार तैयार किया है। इसे हमने ‘किताब उत्सव’ नाम दिया है। यहाँ युवाओं को पसन्द आनेवाली किताबों को रखा गया है। हमने इस स्टॉल में पाठकों की लेखकों, प्रकाशकों और इन्फ्लुएंसर्स के साथ दोस्ताना बातचीत के लिए एक मंच भी तैयार किया है।

विश्व पुस्तक मेला के दौरान राजकमल प्रकाशन समूह के जलसाघर में हर वर्ष की भाँति नई पुस्तकों का लोकार्पण, पुस्तक चर्चा और लेखक से मिलिए कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। रविवार को कार्यक्रम के पहले सत्र में दोपहर 2 बजे प्रज्ञा के कहानी संग्रह ‘काठ के पुतले’ का लोकार्पण हुआ। इस दौरान नासिरा शर्मा, प्रियदर्शन, हरियश राय, साधना अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया। बातचीत के दौरान नासिरा शर्मा ने कहा कि प्रज्ञा जी की कहानियाँ पाठकों को बहा ले जाती हैं। वह बिना विमर्श के अपने पाठकों को दुःख से रूबरू कराती हैं। इनकी कहानियों में नए समाज की आहट है और इसके साथ ही इनमें काफी विविधता भी है। प्रियदर्शन ने कहा कि प्रज्ञा अतिरिक्त नाटकीय होने से बचती हैं और रचना को पाठकों के विवेक के हवाले करती हैं। हरियश राय ने कहा कि प्रज्ञा कि कहानियों में वैचारिक गहराई है।
दूसरे सत्र में 3 बजे से एक विशेष सत्र आयोजित हुआ जिसमें ‘इश्क़ कोई न्यूज़ नहीं’ किताब से चर्चित यूथ कल्चर विशेषज्ञ विनीत कुमार रील कल्चर और रील वाली किताबों पर पाठकों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि रील वाली बातें हमारी वास्तविक ज़िन्दगी से बहुत अलग है। रील आज के समय के लिए एक डिजिटल हुकअप हो गया है। उन्होंने बताया कि आज बच्चे कहते हैं कि रील देखते नहीं स्क्रोल करते हैं। बहुत सारे पाठकों ने यह भी बताया कि दुष्यंत कुमार को मैंने रील के जरिए जाना। इस पर विनीत कुमार ने कहा कि एक गुलजार मुम्बई में रहते हैं और एक इंस्टाग्राम पर। एक श्रोता ने संवाद करते वक़्त बताया कि किसी भी काम को मिशन, फैशन और प्रोफेशनल के लक्ष्य से किया जाता है और उन्होंने रील के लक्ष्य को लेकर प्रश्नचिह्न खड़ा किया।

तीसरे सत्र में विनय कुमार की काव्य पुस्तक ‘श्रेयसी’ का लोकार्पण हुआ। इस सत्र में गगन गिल, मदन कश्यप, के. के. नारायण और ज्योतिष जोशी मौजूद रहे। किताब पर बातचीत के दौरान विनय कुमार ने कहा कि अगर भारत की ज्ञान-सम्पदा और लोकव्यापी परम्पराओं में सरस्वती और संसार के विभिन्न भागों में विकसित संस्कृतियों में उसकी समरूपाएँ न होतीं तो ‘श्रेयसी’ सम्भव न होती।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रदीप गर्ग की किताब ‘क्रान्ति-पथ का पथिक’ का लोकार्पण हुआ। मनोज कुमार पांडेय के साथ बातचीत में लेखक ने बताया कि भारत के नौजवानों में क्रान्ति के प्रति जागृति और कटिबद्धता पैदा करने के उद्देश्य से शहादत देना ही भगत सिंह के जीवन का लक्ष्य था। उसके आखिरी दिनों के पत्र और सन्देश साफ़ बताते हैं। अगर उनकी सजा कालापानी में तब्दील हो जाती तो भगतसिंह कभी जन-नायक नहीं बन पाते।

जलसाघर में सोमवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र में आयशा आरफ़ीन के कहानी संग्रह ‘मिर्र’ का लोकार्पण होगा। दूसरे सत्र में 3 बजे गौतम चौबे के उपन्यास ‘चक्का जाम’ पर बातचीत होगी। तीसरे सत्र में 4 बजे मदन कश्यप के कविता संग्रह ‘बस चाँद रोएगा’ का लोकार्पण होगा। अंतिम सत्र में 5 बजे जावेद अख़्तर पाठकों से रूबरू होंगे।

Share198Tweet124
Shriram Sharma

Shriram Sharma

श्रीराम शर्मा पिछले दो दशकों से मीडिया में सक्रिय हैं। आपने हिन्दुस्तान अख़बार, दिल्ली प्रेस, डीडी न्यूज, एनडीटीवी, ज़ी न्यूज़, नेटवर्क18 में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। वर्तमान में आप प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्थान पेंगुइन रैंडम हाउस में वरिष्ठ सम्पादक के तौर पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ICC AWARDS 2024: जसप्रित बुमराह ने जीता आईसीसी का ये खिताब, इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर जीता ये अवॉर्ड

ICC AWARDS 2024: जसप्रित बुमराह ने जीता आईसीसी का ये खिताब, इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर जीता ये अवॉर्ड

January 27, 2025
दिल्ली में साहित्यकारों का सम्मान

दिल्ली में साहित्यकारों का सम्मान

March 8, 2025
Ranji Trophy 2025: 4472 दिन बाद करेंगे विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में वापसी

Ranji Trophy 2025: 4472 दिन बाद करेंगे विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में वापसी

January 27, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: अमित शाह के साथ सीएम योगी ने लगाई संगम में डुबकी, साधु-संतों से की मुलाकात

Mahakumbh 2025 Live Updates: अमित शाह के साथ सीएम योगी ने लगाई संगम में डुबकी, साधु-संतों से की मुलाकात

0
Champions Trophy 2025: क्या इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान कर पाएगा स्टेडियमों को तैयार, देखें रिपोर्ट

Champions Trophy 2025: क्या इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान कर पाएगा स्टेडियमों को तैयार, देखें रिपोर्ट

0
पुरानी रंजिश में चार लोगों की हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

पुरानी रंजिश में चार लोगों की हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

0
WWE Raw News: गोल्डबर्ग की अगली उपस्थिति पर आई ये नई खबर, जानिए कहां दिखने वाले हैं हॉल ऑफ फेमर

WWE Raw News: गोल्डबर्ग की अगली उपस्थिति पर आई ये नई खबर, जानिए कहां दिखने वाले हैं हॉल ऑफ फेमर

June 23, 2025
Ind vs Eng Test 2025: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ छूटे हुए कैचों पर तोड़ी चुप्पी, कहा “बैठो और रोओ…”

Ind vs Eng Test 2025: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ छूटे हुए कैचों पर तोड़ी चुप्पी, कहा “बैठो और रोओ…”

June 23, 2025
Ind vs Eng Test 2025: बेन स्टोक्स के पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर उठे सवाल, इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात

Ind vs Eng Test 2025: बेन स्टोक्स के पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर उठे सवाल, इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात

June 21, 2025
Khas Rapat

Copyright © 2025 Khashrapat.com

Navigate Site

  • राज्य
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • साहित्य
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Feed

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • खेल
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म

Copyright © 2025 Khashrapat.com