नई दिल्ली : 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा गया है, और यह अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए हो गया है। इससे पहले, 13 फरवरी को सोना 85,748 रुपए पर था, जबकि 11 फरवरी को इसने 85,903 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। एक किलो चांदी 1,945 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते दिन (13 फरवरी) यह 95,549 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर 99,151 रुपए प्रति किलो पर बनाया था।
इस साल कितना बढ़ा सोना-चांदी
1 जनवरी 2025 से अब तक:
- सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 76,162 रुपए से 9,927 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए तक पहुंच गया।
- चांदी की कीमत भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,477 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि निवेशकों और ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है।