नई दिल्ली : दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, 18 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने की संभावना है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, 17 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लिया जाएगा।
रामलीला मैदान, नई दिल्ली का एक विशाल स्थल है, जहां पारंपरिक रूप से रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, यह धार्मिक उत्सवों, प्रमुख राजनीतिक रैलियों, सभाओं और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। यह मैदान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और दिल्ली गेट के निकट स्थित है और इसकी क्षमता लगभग 1 लाख लोगों की है।