चंडीगढ़ : आज चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन करने की तैयारी में थी, जिसके मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू कर किसानों को शहर में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिया। परिणामस्वरूप जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया है, साथ ही कई स्थानों पर पुलिस वाहनों की जांच भी कर रही है।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि एसकेएम के आज के आंदोलन के तहत पंजाब के 18 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अकेले अमृतसर में 21 जगहों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले जलाए जाएंगे। यह प्रदर्शन पूरे पंजाब में सैकड़ों स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।
एसकेएम की पंजाब यूनियन के एक नेता को किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व के साथ हिरासत में लिया गया है। आंदोलन किसानों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ किया जा रहा है और इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण रखा जाएगा। किसान संगठनों ने मांग की है कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए।
इस बीच, किसानों के चंडीगढ़ मार्च को देखते हुए एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा कि शहर की सभी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है, और सभी प्रवेश स्थलों पर सघन जांच की जा रही है।