बलूचिस्तान : ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में अलगाववादी आतंकवादियों ने एक यात्री ट्रेन पर हमला कर दिया, जिसमे ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब उस पर गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने अपने बयान में बताया कि बलूच अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने दावा किया कि उन्होंने सुरक्षा बलों सहित कई यात्रियों को बंधक बना लिया है।
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है, और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।