Sachin Tendulkar News: क्रिकेट के भगवान कहे जानें वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एक और नई उपलब्धि प्राप्त कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई द्वारा उन्हें वार्षिक पुरस्कार समारोह में सीके नायडू पुरस्कार (CK Nayudu Award) से सम्मानित किए जाने की संभावना है। यह समारोह 1 फरवरी को मुंबई में होने वाला है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री 2024 में इस पुरस्कार के अंतिम प्राप्तकर्ता थे।
ये भी पढ़ें- Ind vs Eng 2025 T20: रिंकू सिंह चौथे टी20 मैच के लिए फिट, इस खिलाड़ी की जगह ले सकता है मध्यक्रम का ये बल्लेबाज
वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सचिन को वार्षिक समारोह में पुरस्कार दिए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि “मास्टर ब्लास्टर” को कौन सा पुरस्कार मिलेगा।
लाला अमरनाथ, सैयद मुश्ताक अली, विजय हजारे, केएन प्रभु, हेमू अधिकारी, सुभाष गुप्ते, एमएके पटौदी, बीबी निंबालकर, चंदू बोर्डे, बिशन सिंह बेदी, एस वेंकटराघवन, ईएएस प्रसन्ना, बीएस चद्रशेखर, मोहिंदर अमरनाथ, सलीम दुरानी, अजीत वाडेकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, सैयद किरमानी, राजिंदर गोयल, पद्माकर शिवलकर, के श्रीकांत और फारुख इंजीनियर वे क्रिकेटर हैं जिन्हें अब तक लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए सीके नायडू पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
गिल, शमी, अश्विन और बुमराह ने पिछले चार वर्षों में पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता। इस बीच, दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने 2019-20, 22-23 और 2020-21 में सम्मान हासिल किया। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व भारतीय कीपर फारुख इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- WWE News: जॉन सीना की रिटायरमेंट को लेकर द अंडरटेकर ने कही ये बात
Sachin Tendulkar News: सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड
Format | Mat | Runs | Ave | SR | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|
Tests | 200 | 15921 | 53.78 | – | 51 | 68 |
ODIs | 463 | 18426 | 44.83 | 86.23 | 49 | 96 |
FC | 310 | 25396 | 57.84 | – | 81 | 116 |
List A | 551 | 21999 | 45.54 | – | 60 | 114 |