नई दिल्ली : रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी, जबकि प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। कल रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।
इस घोषणा के बाद रेखा गुप्ता के घर पर जश्न का माहौल है। वहीं, बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति करेगा।”