नई दिल्ली : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। यह संख्या अमेरिका की कुल आबादी (लगभग 33 करोड़) से भी अधिक है। अब तक दुनिया के किसी भी आयोजन में इतनी बड़ी भीड़ एकत्रित नहीं हुई है।
महाकुंभ के समापन में अभी 12 दिन शेष हैं, जिससे यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी 16 फरवरी को संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।