Monsoon Forecast। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों में देश के कई राज्यों में लगातार बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के मुताबिक, दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में मौसम का यह मिजाज देखने को मिलेगा। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मध्य भारत में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। ओडिशा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की उम्मीद है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इन क्षेत्रों के निवासियों को गरज के साथ बारिश के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
Read More: Weather Update: उत्तर प्रदेश में तेज़ गर्मी का प्रकोप, IMD का अलर्ट, अगले तीन दिनों तक लू की चेतावनी
Monsoon Forecast: जानिए अन्य राज्यों का अनुमान
आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी। अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 18 मई तक मौसम का अलर्ट जारी है, जहां कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि इन राज्यों में तीन से चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में अनिश्चित मौसम का लंबा दौर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और विदर्भ में गरज के साथ बारिश और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
27 मई को केरल तट पर दस्तक देगा मानसून
इससे पहले मानसून के बारे में आईएमडी ने बताया है कि इस बार केरल तट पर 27 मई को ही मानसून की प्रवेश हो जाएगा। आमतौर पर 1 जून को मानसून केरल पहुंचता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में दस्तक देगा, जो 1 जून को अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन पहले आ जाएगा। केरल में मानसून के प्रवेश पर पूरे देश की नजर टिकी होती है, क्योंकि बारिश के साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिलती है। मानसून का समय से पहले आना खास तौर पर कृषि के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इससे खरीफ (गर्मियों में बोई जाने वाली) फसल की बुवाई समय पर शुरू हो सकती है।