मणिपुर : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने फिलहाल बीरेन सिंह को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने के लिए कहा है। नए मुख्यमंत्री के चयन पर एक-दो दिनों में फैसला लिया जाएगा।
बीरेन सिंह पर राज्य में पिछले 21 महीनों से जारी हिंसा के कारण काफी दबाव था। विपक्षी दल लगातार एनडीए सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांग रहे थे। दिसंबर 2024 में बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और जनहानि के लिए माफी भी मांगी थी। मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष जारी है, जिसमें अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।