नई दिल्ली : इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च 2025 से हुई थी और इसका समापन 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के साथ होगा। होली का पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र ग्रहण भी होने वाला है, जिससे कुछ धार्मिक कार्यों पर प्रभाव पड़ सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन दान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा-अर्चना और दान करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
होलिका दहन 2025 की सही तिथि
पंचांग के अनुसार:
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे
- पूर्णिमा तिथि का समापन: 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे
- होलिका दहन: 13 मार्च 2025 को किया जाएगा।
भद्रा का प्रभाव
- 13 मार्च को भद्रा काल: सुबह 10:35 बजे से देर रात 11:26 बजे तक
- भद्रा में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद किया जाएगा।
होलिका दहन 2025 का शुभ मुहूर्त
- 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक
- इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
इस बार होलिका दहन के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन पंचांग के अनुसार, 13 मार्च की रात 11:26 बजे के बाद होलिका दहन करना शुभ रहेगा।