चंडीगढ़ : पी.जी.आई. जाने वाली मुफ्त बस सेवा को तकनीकी कारणों के चलते 24 फरवरी, सोमवार से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह सेवा श्री गुरु राम दास समाज सेवा, स्पोर्ट्स, कल्चरल और वैल्फेयर सोसायटी नूरपुर बेदी द्वारा चलाई जा रही थी, जिसमें इलाके के मरीजों को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया जाता था और वापस लाया जाता था।
तकनीकी कारणों से सेवा बंद
सोसायटी के प्रधान मखण सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि देहलां से सुबह 3:45 बजे वाया नंगल, भलाण, कलवां और नूरपुर बेदी होते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ जाने वाली बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी कारण, सेवा को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया गया है।
जल्द ही नई बस सेवा उपलब्ध होगी
प्रधान ने बताया कि सोसायटी जल्द ही एक नई बस की व्यवस्था कर रही है, जिसके बाद यह सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
दूसरी मुफ्त बस सेवा जारी
नूरपुरबेदी क्षेत्र के कस्बा काहनपुर खूही से सुबह 4 बजे चलने वाली दूसरी मुफ्त पी.जी.आई. बस सेवा पहले की तरह जारी रहेगी।
सेवा बहाल होने पर सूचना दी जाएगी
बंद की गई बस सेवा की बहाली से संबंधित जानकारी मरीजों और संगत को समय पर दी जाएगी, ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।