नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। हालंकि शुरुआती दो घंटों में मतदान की गति धीमी रही, इसके बावजूद विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 7.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
मुख्यमंत्री आतिश ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा के लिए काम कर रही है, लेकिन लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली की जनता विकास करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे सच्चाई और अच्छाई के पक्ष में मतदान करें।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने वोट डालने से पहले दावा किया कि 8 फरवरी को अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त हो जाएगी।