Chandra Grahan 2025: चंद्र और सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना ही नहीं, अपितु ज्योतिष में भी इसका खास महत्व होता है। वहीं साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है, जोकि ज्योतिष के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारतीय समय के अनुसार, होली के दिन यानि 14 मार्च की प्रात: 09:29 चंद्र ग्रहण प्रारंभ होगा और दोपहर 03:29 बजे समाप्त होगा। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक, दिन के दौरान लगने जा रहा है, इसीलिए भारतीय लोग इस चंद्र ग्रहण के नजारे का बिल्कुल भी अनुभव नहीं कर पाएंगे। साथ ही इस ग्रहण का भारत में कोई शुभ या अशुभ प्रभाव भी नहीं होगा।
ज्योतिष के मुताबिक, चंद्र ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है, जोकि मानव जीवन ही नहीं बल्कि प्रकृति में भी कई प्रकार के बदलाव का संकेत माना जाता रहा है। ग्रहण काल को कुछ लोग शुभ भी मानते हैं और कुछ लोग अशुभ घटना मानते हैं।
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
उत्तर और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में चंद्र ग्रहण साफ तौर से दिखाई देगा। साथ ही चंद्र ग्रहण अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और शिकागो, कनाडा के टोरंटो, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल, मेक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस, घाना, नाइजीरिया में सबसे अच्छा दिखेगा। दुनिया के कुछ हिस्सों, जैसे- ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और एशिया में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।