Champions Trophy 2025: किसी भी टीम के लिए एक प्रभावशाली प्लेयर को बाहर छोड़ना बहुत ही मुश्किल होता है और जब कारण इंजरी हो। तो यह और भी बुरा होता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) नजदीक आने के साथ। कई रिपोर्ट्स पहले ही इशारा कर चुकी हैं कि कुछ बड़े नाम इंजरी के कारण इस टू्र्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार हैं। हाल ही में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड (Pat Cummins and Josh Hazlewood) जो कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे दोनों को बाहर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Royal Rumble 2025 Rumors: क्या रॉयल रंबल में नजर आने वाली हैं निक्की बेला?
कमिंस एंकल इंजरी की वजह से दरकिनार हो गए हैं। जबकि हेडलवुड हिप इंजरी की वजह से बाहर हैं। जो कि ऑस्ट्रेलियन कैंप के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर सैम अयूब जैसे खिलाड़ी, जिन्हें शुरू में पाकिस्तान टीम में शामिल किया जाना तय था, जब शाहीन ने अंतिम टीम की घोषणा की तो उन्हें बाहर कर दिया गया। उनके बाहर होने का कारण एंकल इंजरी था। सिर्फ यही नाम नहीं बल्कि और भी कई नाम हैं। तो चलिए डालते हैं एक नजर उन सभी खिलाड़ियों पर जो अब चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।
Champions Trophy 2025: चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
नाम | देश | कारण |
पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | टखने की चोट |
Josh Hazlewood | ऑस्ट्रेलिया | कूल्हे की चोट |
मिचल मार्स | ऑस्ट्रेलिया | पीठ की चोट |
सैम अयूब | पाकिस्तान | टखने की चोट |
गेराल्ड कोएत्ज़ी | दक्षिण अफ़्रीका | कमर में जकड़न और हैमस्ट्रिंग चोट |
एनरिक नॉर्टजे | दक्षिण अफ़्रीका | पीठ की चोट |
ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar News: सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई कर सकती है इस अवॉर्ड से सम्मानित, देखें रिपोर्ट
Champions Trophy 2025: भारत के जसप्रीत बुमराह भी हो सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऊपर बताई गई सूची के अलावा भी कुछ नाम हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी से भी चूक सकते हैं। पहले जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं भारत के जसप्रीत बुमराह जो कि पीठ की ऐठन से जूझ रहे हैं। वर्तमान में वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज से भी बाहर हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनका चुनाव फिटनेस का विषय है। जिसका मतलब है वह बाहर नहीं हुए हैं लेकिन हो सकते हैं।
नाम | देश | कारण |
जसप्रीत बुमराह* | भारत | पीठ की ऐंठन |
जेमी स्मिथ* | इंग्लैंड | पिंडली की परेशानी |