नई दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य की BJP सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी हैं।
हालांकि, BJP ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की तस्वीर जारी की और दावा किया कि तस्वीरें हटाई नहीं गईं, बल्कि केवल उनकी जगह बदली गई है।
गौरतलब है कि 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगाने की परंपरा शुरू हुई थी।