झारखंड : सूत्रों के अनुसार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
पार्टी के आधिकारिक बयान के अनुसार, ये केंद्रीय पर्यवेक्षक जल्द ही रांची का दौरा करेंगे और विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में जो भी नेता चुना जाएगा, वह झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालेगा।
पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा गठबंधन महज 24 सीटों पर सिमट गया था।