नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11:00 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा। बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी, जिसमें उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया था। आम जनता को इस बजट से राहत मिलने की उम्मीद है।
बजट पेश करने से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वित्त मंत्री को राष्ट्रपति भवन में शुभकामनास्वरूप दही-चीनी खिलाई।
इसके अलावा, बजट से पहले सुबह 10:25 बजे कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें वित्त मंत्री बजट का प्रेजेंटेशन देंगी।