नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) में भी भाजपा की सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों के नाम :
- अनीता बसोया (एंड्रयूज गंज)
- धर्मवीर (आरके पुरम)
- निखिल (चपराना)
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
AAP के अन्य 4 नेता भी भाजपा में शामिल
इसके अलावा, AAP के 4 अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। संदीप बसोया, जो AAP के नई दिल्ली जिले के अध्यक्ष रह चुके हैं, अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
दिल्ली नगर निगम में समीकरण बदले
दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षदों की सीटें हैं।
- AAP के 121 पार्षदों में से 3 ने विधानसभा चुनाव जीता, जिससे अब उनके पास 118 पार्षद बचे।
- भाजपा के 120 पार्षदों में से 8 ने विधानसभा चुनाव जीता, जिससे उनके पास 112 पार्षद बचे।
अब 3 पार्षदों के भाजपा में जाने से AAP और भाजपा दोनों के पार्षदों की संख्या 115-115 हो गई है। इस बराबरी से एमसीडी में भाजपा के लिए सरकार बनाने की संभावना बढ़ गई है।